किशमिश खाने से दूर होगी कमजोरी, जानिए कितना है पोषण || kishmish eating nutrition weakness

किशमिश सूखे अंगूरों को कहा जाता है। इसका प्रयोग सूखे मेवे के तौर पर किया जाता है। इसके सेवन से कई तरह की शारीरिक समस्‍याएं दूर होती है। किशमिश को भिगोकर या सूखे मेवे के तौर पर खा सकते हैं। आमतौर पर लोग यह जानते ही हैं कि किशमिश खाने से उम्र बढ़ती है त्‍वचा की झुर्रियो को भी हटाती है। आज हम आपको किशमिश के अन्‍य फायदों के बारे में बताएंगे जिसे लोग बहुत कम जानते हैं। साथ ही इस लेख में हम आपको बता रहें है कि किशमिश में कितना पोषक पदार्थ मौजूद है, जो आपकी शारीरिक क्रियाओं में अपनी भूमिका निभाता है।

Raisins

किशमिश खाने के स्‍वस्‍थ्‍य लाभ

- किशमिश में ग्‍लूकोज, फ्रक्‍टोज होता है जिससे एनर्जी लेवल बढ़ता है और कमजोरी दूर होती है।

- अगर आपको बुखार आ रहा है तो इसका सेवन करें। इसमें मौजूद फिनॉलिक पायथोन्‍यूट्रियंट जो कि जर्मीसाइडल, एंटी बॉयटिक और एंटी ऑक्‍सीडेंट तत्‍वों से बुखार छूमंतर हो जाता है।
- आयुर्वेद के अनुसार अगर रोज सुबह किशमिश का पानी पीएंगे तो आप हमेशा जवां रहें।
- रोजाना इसके सेवन करने से आपको पाचन, मेटाल्जिम आदि के स्तर को कम रखेगा। जिससे आप हमेशा फिट रहेगे।
-अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
-किशमिश के पानी को रोज पीने से कोलेस्ट्राल के लेवल को ठीक रखता है।
-ये शरीर के ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मदद भी करता है।

कैसे करें इस्‍तेमाल


रात में सोने से पहले एक कप पानी में 1 मुट्ठी किशमिश भिगो दें। सुबह यह पानी छानकर पिएं और किशमिश को अच्छी तरह चबाकर खाएं।

किशमिश में पोषण मात्रा प्रति 100 g

कैलोरी (kcal)    299
कुल वसा               0.5 g  
संतृप्त वसा             0.1 g  
बहुअसंतृप्त वसा         0 g  
मोनोअसंतृप्त वसा       0.1 g  
कोलेस्टेरॉल            0 mg  
सोडियम              11 mg  
पोटैशियम             749 mg  
कुल कार्बोहायड्रेट       79 g  
आहारीय रेशा         3.7 g  
शर्करा               59 g  
प्रोटीन               3.1 g  

विटामिन ए    0 IU    विटामिन सी    2.3 mg
कैल्सियम    50 mg    आयरन    1.9 mg
विटामिन डी    0 IU    विटामिन बी६    0.2 mg
विटामिन बी१२    0 µg    मैग्नेशियम    32 mg

No comments

Govt Job Android App Download

Powered by Blogger.