पुराने से पुराने निशान को सिर्फ 2 दिन में सही करता है ये नुस्खा || you can rid older marks from this secret

काम करते वक्त या अंदर बाहर जाते वक्त शरीर में गुम चोट लगना, मोच आना या अन्य तरह की चोट लगना आम बात है। गर्मियों के मुकबले सर्दियों में ऐसा होने पर काफी दुख और तकलीफों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि ठंड की वजह से चोट देर में सही होती है और दर्द भी ज्यादा होता है। अगर ऐसी कोई घटना घर के छोटे बच्चों के साथ होती है तो और भी ज्यादा मुश्किल होती है। हंसी मजाक में लगी चोटें कई बार हमारे शरीर पर गहरे निशान छोड़ देती है। जिसका खामियाजा हमें बाद में भुगतना पड़ता है। अगर आप भी नये या सालों पुराने निशानों से परेशान हैं तो आज हम आपको एक ऐसा चमत्कारिक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिसके नियमित प्रयोग से आप कुछ ही दिनों में ऐसे निशानों से छुटकारा पा सकते हैं।




  • इस घरेलू नुस्खे से दूर करें पुराने निशान और धब्बे।
  • चोट और घाव के निशान भी होते हैं दूर।
  • ये नुस्खा सिर्फ 2 दिन में करता है असर।


पुराने निशान इतनी आसानी से पीछा नहीं छोड़ते हैं। कई लोग इन्हें मिटाने के लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो कई लोग कुछ घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन असर कुछ खास दिखता नहीं है। आज हम पुराने निशानों से छुटकारा पाने के लिए जिस घरेलू नुस्खे की बात कर रहे हैं उसका नाम है नीम के पत्ते और गाय का देसी घी। जी हां, ये एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जिसके सिर्फ 2 दिन के प्रयोग से ही पुराने से पुराना दाग भी काफी हद तक ठीक हो जाता है।


इस पेस्ट को लगाने के लिए आपको 50 ग्राम नीम के पत्ते और 500 ग्राम गाय के घी को एकसाथ आग पर पकाना है। इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक नीम के पत्ते बिल्कुल काले ना हो जाएं। जब ऐसा हो जाए तो आप इस मिश्रण को आग से उतारे और अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस लेप को पुराने से पुराने घाव या निशान पर लगाएं। इस लेप को धोने के लिए अगर आप नीम के पानी का इस्तेमाल करेंगे तो और भी फायदा होगा। इस चमत्कारिक मरहम को लगाने से पहले अपने घाव या निशान को नीम के पानी से धोना उत्तम रहेगा। इस मिश्रण को सिर के फोड़े-फुन्सी पर भी लगाया जा सकता है। तुरंत आराम मिलेगा।

No comments

Govt Job Android App Download

Powered by Blogger.