बर्फ वाला ठंडा पानी पीने से होते हैं ये नुकसान || you should not drink ice water
खाने के समय आप कैसा पानी लेकर बैठते? गर्मी में कहीं बाहर से आते हैं तो तुरंत क्या ठंडा पानी पीने लगते हैं? ज्यादा गर्मी लग रही होती है तो बर्फ का ठंडा पानी निकाल कर पीने लगते हैं? अगर आपके ये तीनों सवालों का जवाब हां है, तो आप अपने शरीर और स्वास्थ दोनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और भविष्य की बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। अगर आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आपको जल्द ही सतर्क हो जाने की जरूरत है और बर्फ का ठंडा वाला पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में जानने की जरूरत है।
क्यों नहीं पीना चाहिए बर्फ वाला पानी
पहले तो आपको अपने शरीर के तापमान के बारे में जानना जरूरी है, फिर आप खुद समझ जाएंगे कि शरीर के तापमान के अनुसार आपको कैसा पानी पीना चाहिए। इंसान के शरीर का तापमान 98.6 डिग्री सेल्सियस है, उसके हिसाब से शरीर के लिए 20-22 डिग्री तक के तापमान का पानी उचित है। अगर इससे ठंडा पानी आप पीते हैं तो शरीर उसको पचाने के लिए अधिक समय लेगा, बफ का पानी पचने में सामान्यतया 6 घंटे लगते हैं जबकि गर्म करके ठंडा किया हुआ पानी को पचने में 3 घंटे। जबकि गुनगुना पानी तो 1 घंटे में ही पच जाता है।इससे पाचन क्रिया कमजोर होती है
ठंडा पानी पीने से शरीर में खून की धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे पाचन प्रतिबंधित हो जाता है और पानी से शरीर में ठीक से हाइड्रेट नहीं हो पाता जिससे पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचता है और खाने को पचाने में शरीर को देरी लगती है। सबसे अधिक नुकसान तो खाने के बाद तुरंत ठंडा पानी पीने से होता है। खाने के तुरंत बाद या बीच-बीच में ठंडा पानी पीने से आपका शरीर खाना पचाने और पोषण को अवशोषित करने की बजाए अपनी उर्जा को शरीर का तापमान बैलेंस करने में लगा देता है। इससे वॉटर लॉस होता है।इम्यून सिस्टम को नुकसान
बर्फ का ठंडा पानी पाने से सबसे अधिक नुकसान शरीर के इम्युन सिस्टम को पहुंचता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ पाने में कमजोर पड़ जाता है। खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से शरीर में बलगम जम जाता है, जिससे इम्युन सिस्टम कमजोर हो जाता है और शरीर आसानी से सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाता है।पाइल्स व अन्य बीमारी का खतरा
आपने नोटिस किया होगा कि जब आफ मिठाई को फ्रिज में रखते हैं तो वह जम जाती है। इसी तरह जब हम बर्फ का ठंडा पानी पीते हैं तो वह शरीर के बड़ी आंत में मत को जमा देती है जिससे पाइल्स व बड़ी आंत से संबंधित रोग शरीर को घेर लेते हैं।इसलिए बर्फ का ठंडा पानी पीने से बचें, कोशिश करें कि सामान्य पानी ही पियें।
Post a Comment