चीनी से 5 मिनट में दूर करें अंडरआर्मस का कालापन || how to get rid of dark underarms in 5 minutes

वैसे तो लड़के भी लेकिन लड़कियां खासतौर से काले और दाग-धब्बे वाले अंडरआर्मस से शर्मिंदगी का सामना करती हैं। आजकल मॉर्डन जमाना है। ऐसे में ना सिर्फ लड़कियां बल्कि उम्रदराज महिलाएं भी वेस्टर्न ड्रेसेस को अपनाती है। लड़कियां जब स्लीवलेस या आॅफशोल्डर ड्रेस पहनती हैं और हाथ उठाते वक्त उनके काले अंडरआर्मस दिखते हैं तो उनकी आधे से ज्यादा पर्सनेलिटी वहीं खत्म हो जाती है।



इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के कास्मेटिक प्रॉडक्ट्स को इस्तेमाल करते हैं। जिनसे कई बार हमारी स्किन पर रिएक्शन हो जाते हैं। वैसे तो आपने अंडरआर्मस का कालापन दूर करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खो के बार में पढ़ा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिसके सिर्फ एक बार के प्रयोग से ही अंडरआर्मस का कालापन कम हो जाएगा।

underarms
अंडरआर्मस का कालापन कई वजहों से हो सकता है। कुछ लोग वहां ठीक से सफाई नहीं करते हैं तो कुछ लोग अंडरआर्मस के बाल हटाने के लिए घटिया कंपनी के प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। आज हम यहां जिस घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं वो हर किचन में पाई जाने वाली ​चीनी है। जी हां, चीनी सिर्फ चाय में मिठास ही नहीं बल्कि अंडरआर्मस का कालापन दूर करने के लिए चीनी वरदान साबित हुई है।

इस घरेलू उपाय को लगाने के लिए आपके पास चीनी के साथ अगर शहद भी है तो बहुूत फायदा होगा। इसे लगाने के लिए एक बॉउल में इतनी चीनी और शहद रखें जितना आपको काले एरिये में लगाना है। अब इन्हें आपस में अच्छी तरह मिक्स करें और प्रभावित एरिये पर पहले हल्के हाथों से मसाज करें फिर इसे लगभग 15 मिनट तक छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से धो लें।

इसके बाद आपको एक ​लेप और लगाना है। आपको बाजार में कहीं भी सस्ती कीमत पर चारकोल (कोयला) मिल जाएगा। चारकोल और शहद का मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को अंडरआर्मस पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से धोएं। इस घरेलू नुस्खे को एक बार ट्राई करके के बाद फर्क आप खुद देखेंगे।

No comments

Govt Job Android App Download

Powered by Blogger.